होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राजधानी ब्रेकिंग : रायपुर के एक नीजी अस्पताल के पांचवे माले से गिरा मरीज, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

राजधानी ब्रेकिंग : रायपुर के एक नीजी अस्पताल के पांचवे माले से गिरा मरीज, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रायपुर। रायपुर के एक नीजी अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। पांचवे माले से गिरकर एक मरीज की संदिग्ध मौत हो गयी। जानकारी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार मरीज का नाम राम बिसवाल (उम्र 60 साल) था जो कि उड़ीसा का रहने वाला था।

 तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मेडलाइफ हॉस्पिटल में मरीज का इलाज चल रहा था। मृतक मरीज मानसिक बीमारी से जूझ रहा था।  काफी इलाज के बाद भी अब तक सुधर  होने के कारण वह निराश था।  अस्पताल के पांचवे माले से कूदकर जान दे दी। बहरहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या के दोनों पहलुओं में जांच में जुटी हुई है। 


संबंधित समाचार