होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Raisen News : जेई से पीड़ित रायसेन जिले का बच्चा अब स्वस्थ

Raisen News : जेई से पीड़ित रायसेन जिले का बच्चा अब स्वस्थ

भोपाल। मच्छरों के काटने से होने वाले गंभीर संक्रमण जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से पीड़ित रायसेन का बच्चा अब रिकवर हो गया है। उसका भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार को सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी द्वारा यह जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भोपाल में अब तक जेई का एक भी मामला सामने नहीं आया है। रायसेन के बच्चे का सेंपल पुष्टि के लिए एम्स भोपाल भेजा गया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक प्रदेश में जेई के कुल 12 मामले सामने आ चुके हैं। यही नहीं साल 2019 से पहले पूरे प्रदेश में इस गंभीर रोग का एक भी केस सामने नहीं आया था।   

क्यूलेक्स मच्छर फैलाता है बीमारी

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि फ्लेवी वायरस इस बीमारी के लिए जिम्मेदार है। जापानी इंसेफेलाइटिस संक्रमण के बाद वायरस व्यक्ति के मस्तिष्क व रीढ़ की हड्डी समेत नर्वस सिस्टम में प्रवेश कर जाता है। इलाज न मिले तो मौत तक हो सकती है। यह बीमारी क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होती है। वहीं अर्देइदे प्रजाति के पक्षी और सूअर इस बीमारी के प्रमुख कॅरियर हैं। इसी को देखते हुए 333 जिलों में वैक्सीन अभियान पूर्व में संचालित किया गया है, जिसमें भोपाल भी शामिल है।


संबंधित समाचार