होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हादसों को रोकने रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा : रेलवे ट्रेनों के साथ ट्रैक पर लगेंगे कवच 4.0... 

हादसों को रोकने रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा : रेलवे ट्रेनों के साथ ट्रैक पर लगेंगे कवच 4.0... 

रायपुर। प्रदेश में रेलवे  विभाग ने हादसे को रोकने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में आधुनिक सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल रेलवे बोर्ड ने। देशभर में लगातार बढ़े रेल हादसों के बीच ट्रेनों में सुरक्षा के लिए कुछ बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब कवच 3.2 के  जगह पर कचव 4.0 अप्रूव किया गया है। अब स्टेशनों, रेलवे ट्रेनों के साथ ट्रैक पर कवच 4.0 लगेगा।

सफर नए से सिस्टम सुरक्षित :

मौजूदा समय में भारतीय रेलवे लगभग 52 वंदे भारत एक्सप्रेस अभी चला रही है।  बतादें इस इन सभी वंदे भारत ट्रेनों में कोच 3.2 लगे हुए  हैं। जो  कवच 4.0 मंजूरी के बाद अब सभी वंदे भारत एक्सप्रेस को फिर अपग्रेड  किए जाएंगे। इस सन्दर्भ में जोन के अधिकारियों  कहा कि  ज्यादा समय इस काम में नहीं लगेगा।  इस दिशा में  जल्द ही तेजी से काम शुरू हो जाएंगे। यात्रियों का काफी हद तक सफर नए सिस्टम से सुरक्षित हो सकेगा।

इन इलाकों में किया ट्रायल :

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश में इस समय सभी यात्रियों की सबसे पसंदीदा ट्रेन बनी हुई है। ये ट्रेनें पूर्वोत्तर राज्यों के साथ देश के सभी राज्यों को कवर कर रही हैं। इस पर रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि, भारतीय रेलवे की प्राथमिकता सफर के दौरान यात्रियों को सेक्योरिटी और सेफ्टी प्रदान करना है। इसी कड़ी में यह प्रयास ट्रेन हादसों को रोकने के लिए किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कवच 4.0 तकनीक पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है। इसके ट्रायल समुद्री तट, पहाड़ी इलाकों और बर्फबारी वाले इलाकों के साथ घने जंगलों भी किया जा चूका है।

 ट्रेनों में टक्कर संभावना  खत्म :

 इसका ट्रायल सभी इलाकों में बिल्कुल सफल होने के बाद ही आरडीएसओ ने इसे  अप्रूवल दिया है। वहीं रेलवे मंत्रालय ने भी इसे दो और रूटों पर लगाने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक करीब 20 हजार सभी अधिक इंजन भारतीय रेलवे में लगाई है। कवच 4.0 हर वर्ष करीब 5 हजार इंजनों पर लगेगा , सभी इंजन पर इस तरह अगले चार साल में  कवच 4.0 से लैस हो जाएंगे। साथ ही स्टेशन और ट्रैक प्वाइंट पर भी कवच 4.0  लगाई जाएगी जिससे इन तीनों जगह कवच लगने से यहां पर ट्रेनों में टक्कर होने की संभावना काफी काम हो जाएगी।  


संबंधित समाचार