होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rahu Gochar 2025 : राहु का नक्षत्र परिवर्तन इन 3 राशियों के लिए है बेहद शुभ, मार्च माह में बदलेंगे अपनी चाल, बरसेगी कृपा, धन-दौलत की होगी बारिश

Rahu Gochar 2025 : राहु का नक्षत्र परिवर्तन इन 3 राशियों के लिए है बेहद शुभ, मार्च माह में बदलेंगे अपनी चाल, बरसेगी कृपा, धन-दौलत की होगी बारिश

Rahu Gochar 2025 : राहु को रहस्य का कारक ग्रह माना जाता है, जो एक पापी ग्रह है। आमतौर पर लोग राहु को अशुभ फल प्रदान करने वाला ग्रह मानते हैं। लेकिन जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें किस्मत का साथ मिलता है। बिगड़े काम भी बनते हैं। साथ ही सफलता और धनलाभ की भी प्राप्ति होती है। बता दें कि राहु 16 मार्च को नक्षत्र परिवर्तन (Rahu Gochar 2025) करने वाले हैं। जो तीन राशियों के लिए बेहद खास है। तो चलिए जानते है कौन सी है वो राशियां  .... 

राहु 16 मार्च को शाम 6:50 बजे पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र नक्षत्र परिवर्तन का शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि कुछ ऐसी राशियाँ हैं, जिनके लिए यह परिवर्तन वरदान साबित होगा। 

ज्‍योतिष में राहु को एक छाया ग्रह के रूप में माना जाता है जो कि हिंसक, आक्रामक, निर्दयी और शरारती प्रकृति का कहलाता है। बेहद धीमी चाल से चलने वाले ग्र‍ह राहु हर 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। यह राशि परिवर्तन दो प्रकार का होता है एक वास्तविक और दूसरा मध्य या औसत। 

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु की यह चाल शुभ साबित होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे, काम की प्रशंसा होगी। आप मुश्किलों का सामना करने में सक्षम होंगे। घर-परिवार में खुशहाली आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी राहु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है। आस्मिक धन की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि राशि के जातकों पर भी राहु की विशेष कृपा बरसने वाली है। करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। घर का माहौल सुख-शांति से भरा होगा। आप इस दौरान कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।


संबंधित समाचार