होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : मातृ शक्ति सम्मेलन में महारानी ने खाया सत्तू, महिलाओं को किया वोट की आहूति देने के लिए प्रेरित

MP News : मातृ शक्ति सम्मेलन में महारानी ने खाया सत्तू, महिलाओं को किया वोट की आहूति देने के लिए प्रेरित

गुना। लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश में लगातार सभी प्रत्याशियों के प्रचार की सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी बीच गुना से बीजेपी के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार में महारानी उतर चुकी हैं। वे नारी शक्ति को उनके वोट की शक्ति का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसके चलते आज उन्होंने गुना जिले के बमौरी विधानसभा के म्याना कस्बे में मातृ शक्ति सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन में महारानी ने अपनी सहजता का प्रमाण देते हुए गांव की महिलाओं द्वारा लाए गए सत्तू का स्वाद भी चखा। सत्तू उन्होंने भी खाया और अपने साथ वाली महिलाओं को भी खिलाया। उनकी इस सरलता से सभी महिलाएं भी उनका कायल हो गईं। 

गांव की महिलाएं लाई महारानी के लिए सत्तू

आज गुना जिले के बमौरी विधानसभा के म्याना कस्बे में ग्वालियर राजघराने की महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का सरल, सहज रूप सभी महिलाओं के दिल में अंकित हो गया। उन्होंने यहां की ग्रामीण महिलाओं द्वारा लाया गया सत्तू बड़े चाव से खुद भी खाया साथ ही अपने आस-पास की महिलाओं को भी खिलाया। इसके साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं से अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मतदान करने की अपील की। वे इसी अपील के सीथ जिले के कई गांवों में महिलाओं को संबोधित कर रही हैं। उन्हें सुनने के लिए इस चिलचिलाती गर्मी में भी हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। 

दें वोट की आहूति

म्याना में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस साल में महिला सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाये हैं। अब आपकी बारी है अपने महाराज साहब और प्रधानमंत्री के हाथों को मज़बूत बनाएं और भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी महिलाएं वोट के रूप में अपनी आहूति दें। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, महिला अध्यक्ष श्रीमती राजेश राजपूत, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका लुंबा, ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती दामोदर शर्मा, शुभम् सोनी आदि कई नेता उपस्थित रहे।
 


संबंधित समाचार