होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Priyanka Gandhi Chhattisgarh visit: प्रियंका गांधी का आज छत्तीसगढ़ दौरा, भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में करेंगी शिरकत

Priyanka Gandhi Chhattisgarh visit: प्रियंका गांधी का आज छत्तीसगढ़ दौरा, भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में करेंगी शिरकत

Raipur|  Priyanka Gandhi Chhattisgarh visit: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आज गुरुवार 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरा है. वो दुर्ग जिसला के भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. प्रशासन के तरफ से भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तैयारियां कर लिया गया है. 

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी होंगे शामिल: 
दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में 21 सितम्बर को महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव करेंगे। महिला समृद्धि सम्मेलन दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 309.56 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस मौके पर हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री वितरण के साथ ही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।


महिला समृद्धि सम्मेलन में  भी रहेंगे मौजूद:
महिला समृद्धि सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, लोकसभा सांसद दीपक बैज, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन एवं विधायक अरूण वोरा, विधायक देवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा भुनेश्वर यादव, महापौर भिलाई नगर निगम नीरज पाल, महापौर नगर निगम दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर नगर निगम भिलाई-चरोदा निर्मल कोसरे, महापौर नगर निगम रिसाली शशि सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद:

कार्यक्रम स्थल पर लगभग 5-6 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल और डोम शेड बनवाया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 1 लाख 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पंडाल के बाहर भी लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 


संबंधित समाचार