राष्ट्रपति मुर्मू आज छग आएंगी, रजत जयंती वर्ष पर करेंगी विधानसभा को संबोधित ...

राष्ट्रपति मुर्मू आज छग आएंगी, रजत जयंती वर्ष पर करेंगी विधानसभा को संबोधित ...

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। इस बीच वह विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी। इन सब में खास बात ये है कि राष्ट्रपति का यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित की गई है। वहीं विधानसभा सचिवालय में इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति का रायपुर प्रवास दो घंटे का होगा। इसके बाद वे ओडिशा के लिए रवाना हो जाएंगी। 

आज सुबह होगा आगमन :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 10.30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति का दौरा दो घंटे का राष्ट्रपति का यह दौरा लगभग दो घंटे का होगा। विधानसभा में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद वे दोपहर 12:30 बजे के आसपास हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगी। उनके प्रवास के दौरान रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने यातायात नियंत्रण,पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर व्यापक तैयारियों की
है। 

इन कार्यक्रम में होंगी शामिल :

राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा पहुंचने के ठीक बाद कदंब का पौधारोपण करेंगी। जिसके सभी विधायकों का बाद राष्ट्रपति के साथ ग्रुप फोटो होगा। वहीं इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विस अध्यक्ष रमन सिंह, CM विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत यहां पर मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही राज्यपाल रमेन डेका,नेता प्रतिपक्ष सीएम विष्णुदेव साय और विस अध्यक्ष रमन सिंह भी विधानसभा को संबोधित करेंगे।
 
भारी संख्या में पुलिस दल तैनात :

रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा के लिए संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी बनाया है। रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह उन्हें सहयोग करेंगे। डीआईजी संतोष सिंह विमानतल की व्यवस्था संभालेंगे। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी सहायतार्थ अमरेश मिश्रा,पुलिस महानिरीक्षक होंगे। सुरक्षा में तैनात रहेंगे ये अधिकारी संतोष सिड डीआईजी, सूरज सिंह परिहार, सेनानी, 14वीं वाहिनी, छब अन्य अधिकारियों में डॉ.लाल उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर, बालोद, मेघा टेम्मुरकर, सेनानी 3 री वाहिनी, छ्सबल अमलेश्वर, विशेलाल साहू सहायक सेनानी, वही आईपी सुरक्षा वाहिनी, माना, सचिन्द्र चोबे, पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मेनपाट, सरगुजा, प्रशांत कतलम, सेनानी, 10वीं वाहिनी, छसबल सूरजपुर, धनेन्द्र घुच, उप पुलिस अधीक्षक, महासमुंद, संजय साहू, उप पुलिस अर्धक्षक, मुंगेली, सतोष जैन, उप पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर, जेआर ठाकुर, सेवावी. 22वीं वाहिनी, छबल कांकेर, प्रज्ञा मेश्राम उप सेनानी, वीं वाहिनी, सबल मिलाई, विजय तिर्का, सहायक सेनानी, उरी वाहिनी, सबल अमलेश्वर, लक्ष्य शर्मा, सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबलजगदलपुर, गोपीचंद मेश्राम, उप सेनानी, 12वीं वाहिनी उसवल रामानुजगंज,मीता पवार, उप सेनानी वीं वाहिनी, सबल मिलाई, लोकेश्वर शांडिल्य,सहायक सेनानी 12वीं वाहिनी, रामानुजमाज, संतोष झारिया, सहायक सेनानी,एपीटीएस बोरगांव, सुदर्शन बड़ा, सहायक सेनानी 19वीं वाहिनी, उत्सबलजगदलपुर, विनोद मिंज, उप पुलिस अधीक्षक अजाक दुर्ग, अरविंद कुमार खलखो, उप पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, मीरा अग्रवाल, सहायक सेनानी, उरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर देवकांत वर्मा, सहायक सेनानी, 21वी वाहिनी, सबल बालोद शामिल हैं।


संबंधित समाचार