होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महिलाओं को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा: राष्ट्रपति ने जारी की महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त

महिलाओं को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा: राष्ट्रपति ने जारी की महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित कर दी हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि  नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम के द्वारा जारी किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति ने महिलाओं से बातचीत भी की और उनसे इस योजना से मिल रही सहायता के बारे में चर्चा कीं। राष्ट्रपति पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण करेंगी. साथ ही जनजातीय समुदाय के लोगों से चर्चा भी करेंगी.  

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है। 

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। 
    
 


संबंधित समाचार