होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बस्तर में नवरात्रि और बस्तर दशहरा की तैयारियां जोरों पर, मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे 

बस्तर में नवरात्रि और बस्तर दशहरा की तैयारियां जोरों पर, मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे 

रिपोर्टर - जीवानंद हलधर 
जगदलपुर।
इस समय नवरात्रि पर्व की तैयारी जोरो पर है। यही कारण है पूरे शहर  को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है वही जगह जगह दुर्गा पंडाल बनकर तैयार हो रहा है मूर्तिकारों ने भी माता दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप देने जुटे हुए  है।  बता दे नव रात्रि पर्व बस्तर में एक अनोखे तरीके से मनाया जाता है यहां नवरात्रि के दौरान अनोखा परंपरा के साथ 75 दिनों तक बस्तर दशहरा का पर्व मनाया जाता है। 

नवरात्रि एक हिन्दू पर्व है। इस पर्व में प्रथम दिवस मां शैलपुत्री,  मां ब्रह्मचारिणी,  मां चन्द्रघंटा,   मां कूष्मांडा,  मां स्कंदमाता,  मां कात्यायनी, मां कालरात्रि,  मां महागौरी,  मां सिद्धिदात्री ये 9 देवियां की पूजा अर्चना की जाएगी। नवरात्रि में दुर्गा की घटस्थापना या कलश स्थापना के बाद देवी मां की चौकी स्थापित की जाती है तथा 9 दिनों तक इन देवियों का पूजन-अर्चन किया जाता है। इस नवरात्रि के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस की भी पैनी नजर है। 

 


संबंधित समाचार