होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Foundation Day 2024: MP स्थापना दिवस को लेकर तैयारी तेज, गायक अंकित तिवारी करेंगे शिरकत, एयर शो समेत 4 दिनों तक होंगे अलग अलग कार्यक्रम

Foundation Day 2024: MP स्थापना दिवस को लेकर तैयारी तेज, गायक अंकित तिवारी करेंगे शिरकत, एयर शो समेत 4 दिनों तक होंगे अलग अलग कार्यक्रम

भोपाल : हर साल की तरह इस साल भी मध्य प्रदेश में स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी गई है। एमपी 1 नवंबर को 69 साल का हो जाएगा। जिसका जश्न न सिर्फ भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। एमपी में इस बार स्थापना दिवस 4 दिनों तक मनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी और समापन 2 नवंबर को किया जाएगा। 

4 दिन मनेगा मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस

स्थापना दिवस पर राजधानी सहित प्रदेश के विभिन जिलों में 4 दिनों तक तरह तरह के कार्यकर्मों का आयोजन किया जाएगा। जैसे की  30 और 31 अक्टूबर को राजधानी में प्रदर्शनी लगेगी। तो वही 31 अक्टूबर को लाल परेड मैदान पर भारतीय सेना के बैंड का प्रदर्शन और एयर शो किया जाएगा । इसके साथ ही 1 नवंबर को अमृत मध्य प्रदेश के तहत समवेत नृत्य-नाटिका का आयोजन होगा, और 2 नवंबर को पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम होंगे। तो वही 1 नवंबर को भव्य आयोजन किया जाएगा। 

प्रमुख स्थलों पर जलाए जाएंगे 69 दीए

69 स्थापना दिवस पर राजधानी के प्रमुख स्थलों पर  69 दीए जलाए जाएंगे। 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक राजधानी में हर रोज अलग-अलग कार्यकमों का आयोजन किया गया है। जिसमे एयर शो भी शामिल है। बता दें कि 1 नवंबर 1956 में मध्यप्रदेश की स्थापना की गई थी। मध्य प्रदेश का इतिहास 68 साल पूरे कर चुका है। वही अब एमपी 69 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। जहां अब भी स्वच्छ, स्वस्थ और ग्रीन भोपाल बनाने का काम किया जा रहा है। 


संबंधित समाचार