aurangzeb kabar : प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव आज मंत्री और विधायकों के साथ संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा देखने जाएंगे। आज शाम 7 बजे लेक व्यू अशोक होटल के ओपन थिएटर में छावा फिल्म देखी जाएगी। इतना ही नही फिल्म के बाद मोहन सरकार और पूरी कैबिनेट डिनर भी करेगी।
कांग्रेस नेत्री का बवाल
सीएम मोहन के छावा फिल्म देखने से पहले मध्यप्रदेश की सियासत में औरंगजेब की क्रब को लेकर सियासी बवाल मचा गया है। एक महिला कांग्रेस नेत्री की पोस्ट ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। महिला कांग्रेस नेत्री ने औरंगजेब से ज्यादा क्रूर परशुराम को बताया है। हालांकि बाद में महिला नेत्री हाथ जोड़कर माफी मांगी दिखाई दी। तो वही बीजेपी के सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव ने कहा है कि औरंगजेब की कब्र निरर्थक विषय है। देश के विकास और समस्याओं के समाधान से इसका कोई संबंध नहीं।
महिला नेत्री ने मांगी माफी
जानकारी के अनुसार पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा विनोद जैन ने सोशल मीडिया पर लिखा
था कि औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था। परशुराम ने अपनी माता का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था। महिला नेता ने आगे लिखा था कि मेरी समझ से विवेकहीन,वहशी दरिंदें दोनों जगह हैं। लेकिन हिंदुत्व की बीमारी ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि परशुराम को अवतार और धर्म का प्रतीक मानने वाले ब्राम्हणत्व के ही नहीं, हिन्दुओं के भी मुखिया और अगुआ हैं। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद महिला नेता ने पोस्ट को डिलीट कर दिया। महिला ने खुले तौर पर मांफी भी मांगी और कहा कि उनसे गलती से पोस्ट हो गई थी। यह पोस्ट किसी ने उन्हें भेजा था। मैं अपनी गलती स्वीकार करती हूं और क्षमा मांगती हूं।
संस्कृति बचाओं मंच की मांग
तो वही संस्कृति बचाओं मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को हटा देना चाहिए? नहीं तो जिस प्रकार हमारे शूरवीर पृथ्वीराज चौहान की समाधि पर अफगानिस्तान में जेहादी बदसलूकी करते है। उसी प्रकार औरंगजेब की मजार पर भी जूते बरसाना चाहिए।
चंद्रशेखर तिवारी ने आगे कहा है कि महाराष्ट्र में स्थित औरंगजेब की कब्र मजार को हटा देना चाहिए। और अगर कब्र को नहीं हटाया जाता है तो सनातनधर्मी जिस प्रकार अफगानिस्तान में हमारे शूरवीर पृथ्वीराज चौहान की समाधि पर मुसलमानों द्वारा बदसलूकी की जाती है, वही हिंदुस्तान के सनातनधर्मी औरंगजेब की मजार पर जूते बरसाकर बदसलुखी करेंगे।