होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर औऱ स्टाफ के साथ मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार 

अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर औऱ स्टाफ के साथ मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार 

रिपोर्टर - राहुल भूतड़ा 
बालोद।
बालोद जिले के अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर औऱ स्टाफ के साथ मार पीट करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार आरोपी रितेश गांधी और डम्पी देवांगन द्वारा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर  डॉक्टर औऱ स्टाफ के साथ मार पीट की गई थी।  इसके साथ ही अभद्र गली गलौच भी किया गया था। 

इस घटना के बाद अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और जिले के अन्य डॉक्टरों ने मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन भी किया था। इस मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले से ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। अब अर्जुन्दा  पुलिस ने दो और आरोपियों की अपने कब्जे में लेकर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।  
 


संबंधित समाचार