होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पिकअप हादसे के लापता बच्चों को पुलिस और NDRF ने ढूंढ निकाला,  8 किमी दूर मिला मासूम का शव 

पिकअप हादसे के लापता बच्चों को पुलिस और NDRF ने ढूंढ निकाला,  8 किमी दूर मिला मासूम का शव 

रिपोर्टर - राजीव लोचन, सक्ती। 10 अक्टूबर को मोहगांव के पास जगराता पार्टी का पिकअप वाहन नहर में गिर गया था। इस हादसे के 33 घण्टे बाद दूसरे मासूम बालक ऋषभ महंत का शव बरामद किया गया। गुरुवार शाम मासूम इंद्रा जायसवाल का शव मिला था। नगरदा टीआई ने 3 बच्चे की पानी में बहने की पुष्टि  की थी। अब तक पुलिस और एनडीआरएफ द्वारा सभी लापता बच्चों के शव बरामद किये जा चुके हैं।

तीसरे मासूम बच्चे सोनू उर्फ भूरू महंत का शव घटना स्थल से 8 किमी दूर मिला है। पिकअप वाहन में 21 लोग सवार थे। इस घटना ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए।  मौके पर नगरदा पुलिस की टीम मौजूद है। 


संबंधित समाचार