होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shivraj Son Wedding : शिवराज के बेटे की शादी में आएंगे, पीएम मोदी, 15 सीएम, कई केन्द्रीय मंत्री, ऐसी है तैयारी

Shivraj Son Wedding : शिवराज के बेटे की शादी में आएंगे, पीएम मोदी, 15 सीएम, कई केन्द्रीय मंत्री, ऐसी है तैयारी

Shivraj Son Wedding : मध्यप्रदेश के लोकप्रिय नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन भोपाल की रिद्धि जैन से विवाह के बंधन में बंधने जा रहे है। वही शिवराज के बड़े बेटे की कार्तिकेय की शादी 5 और 6 मार्च को होना है। दोनों बेटों की शादी को लेकर तैयारियां की जा रही है।

शादी में आएंगे 15 राज्यों के मुख्यमंत्री!

14 फरवरी को भोपाल में होने वाली कुणाल और रिद्धि की शादी में पीएम मोदी, करीब 15 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केन्द्रीय मंत्री और उद्योगपति शामिल हो सकते है। कुणाल की शादी से पहले भोपाल स्थित सरकारी आवास में शहनाईयां बजना शुरू हो गई है। शादी से पहले होने वाले रश्मों को निभाया जाने लगा है। दोनों बेटों की शादी के लिए शिवराज और साधना तैयारियां में जुटे हुए है। 

जैन मंदिर में किया विधान

बीते दिन ​शिव पत्नी साधना सिंह ने हल्दी कुटने की रश्म, माय कोठी की पूजा की। शिवराज सिंह और साधना सिंह ने बेटे कुणाल को हल्दी लगाकर परंपरागत रस्म को भी पूरा किया। इतना ही नहीं भोपाल के महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में शिवराज साधना सिंह ने कुणाल और रिद्धि के विवाह के मौके पर पंच परमेष्ठी विधान किया। इस दौरान कार्तिकेय सिह और कुणाल, और शिवराज सिंह समधी और समधन समेत दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।  

जोरो पर चल रही विवाह की तैयारियां

शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल की शादी को लेकर तैयारियां जोरो से की जा रही है। शादी में शामिल होने के लिए लोगों को न्योता दिया जा रहा है। इससे पहले शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटों ने पीएम मोदी को निमंत्रण दिया था। इसके अलावा शिव—साधना ने केंन्द्रीय मंत्री, राहुल गाधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, जीतू पटवारी समेत भाजपा नेताओं को शादी का निमंत्रण दिया था। शिवराज सिंह ने कुणाल की शादी से पहले अपने गृहग्राम जैन में एक बड़ा आयोजन भी किया था। जिसमें करीब 50 हजार लोग पहुंचे थे। इस आयोजन के लिए इंदौर के जाने माने शिव महाराज कैटर्स का काम सौंपा गया था। 

कौन है रिद्धि जैन?

शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के जैन परिवार में बीते महीनों हुई थी। कुणाल की सगाई भोपाल के रहने वाले इंद्रमल जैन की पोती और डॉक्टर आईएम जैन की बेटी रिद्धि जैन से हुई थी। दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट करते आए है। कुणाल और रिद्धि दोनों ने अमेरिका के एक स्कूल में पढ़ाई की है। कुणाल की रिद्धि से पहली मुलाकात अमेरिका में ही हुई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों भोपाल लौटे तो दोनों के बीच मुलाकाते होने लगी। 

बिजनेस मैन है कुणाल 

आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे है। कार्तिकेय सिंह चौहान बड़ा बेटा तो कुणाल चौहान छोटा बेटा है। कार्तिकेय इन दिनों राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत और पिता की राजनीतिक विरासत को साधने की कोशिश करते ​देखे जा रहे है। वही शिवराज सिंह का छोटा बेटा कुणाल बिजनेस मैन है। वह मेसर्स सुंदर फूड्स और डेयरी के कारोबार को संभाल रहे है। 

कौन है अमानत बंसल?

आपको बता दें कि कार्तिकेय सिंह की होने वाली अमानत बंसल देश के कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती है। अमानत के करोड़पति पिता का कारोबार देश ही नहीं बल्कि विदेशों में फैला हुआ है। अमानत ने विदेश में रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण की है। हरियाणा की अमानत अब शिवराज सिंह की बहू बनने जा रही है। कार्तिकेय और अमानत की सगाई 17 अक्टूबर को दिल्ली में हो चुकी है। सगाई को गुपचुप तरीके से किया गया था। जिसमें कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल रहे। अमानत बंसल हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है। अमानत बंसल देश की सबसे पुरानी शू कंपनी लिबर्टी शू कंपनी के मालिक है। उनके पिता का नाम अनुपम बंसल है। उनकी मां का नाम रूचिता बंसल है। अनुपम बंसल की लिबर्टी शू कंपनी का कारोबार भारत के कौने कौने में फैला हुआ है। इतना ही नहीं विदेशों में भी उनका कारोबार है। 

लिबर्टी कंपनी का साम्राज्य

अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल की कंपनी लिबर्टी शू कंपनी करीब 950 करोड़ की कंपनी है। लिबर्टी शू देश की सबसे पुरानी शू कंपनी है। कंपनी का कारोबार भारत समेत कई देशों में फैला हुआ है। भारत के कई शहरों में लिबर्टी शू के शोरूम भी है। ​कंपनी के शू की अपनी एक अलग क्लास और स्टैंडर्ड कीमत है। लिबर्टी शु कंपनी की शुरूआत 1954 में की गई थी। बंसल परिवार के सदस्य कंपनी की जिम्मेदारियां संभाल रहे है। अमानत बंसल की मां रूचिता बंसल सोशल एक्टिव है। वे कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। 


संबंधित समाचार