होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दीपावली से पहले इन पांच पौधों को घर में लगाएं, सुख समृद्धि के साथ ही जमकर बरसेगा धन

दीपावली से पहले इन पांच पौधों को घर में लगाएं, सुख समृद्धि के साथ ही जमकर बरसेगा धन

रायपुर। हिंदू धर्म में दीपावली पर्व का अनूठा महत्त्व और परम्परा है। दीपों के इस पर्व में पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाई जाती है। इस दिन पुरे देश को दीयों की रौशनी से रोशन करते हुए धन की देवी मां लक्ष्मी और प्रथम पुज्य्नीय गणेश जी की पूजा की जाती है। दीपोत्सव पर्व में धनतेरस के दिन बर्तन, सोने चांदी के आभूषण की खरीदी को शुभ माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ ख़ास पौधों की खरीददारी से भी आप धनतेरस के मौके को शुभ बना सकते हैं। 

रायपुर के प्रसिद्द पंडित सरस्वती महाराज स्वामी जी ने बताया कि दीवाली के पहले कुछ ऐसे पपौधे भी हैं जिनकी खरीददारी कर घर में लगाने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सुख-समृद्धि के साथ साथ धन धान्य भरा रहता है। 

ये पांच पौधे हैं खास 


सफ़ेद पलाश - जिन परिवारों में लम्बे समय से रोग बना हो उसे इस प्लांट को जरूर लगाना चाहिए।  इस पौधे को शास्त्रों में माता लक्ष्मी का पौधा भी कहा जाता है।  माना जाता  है कि पलाश के फूल माता लक्ष्मी पर चढ़ाने से मां खुश होती है।  इस पौधे को घर में लगाने से धनवर्षा होने लगती है।  इससे परिवार के कष्ट और रोगों में भी सुधार होता है। 

क्रसुला प्लांट - इस पौधे को जेट प्लांट भी कहते हैं। इसे लगाने से घर में धन का आगमन होता है और धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बानी रहती है इस कारन से क्रसुला के पौधे को मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ माना जाता है। क्रसुला का पौधा धन को आकर्षित करता है।  यह पौधा घर में धन के साथ ही पॉजिटिव एनर्जी भी लाता है। 

मनी प्लांट – आज के समय में मनी प्लांट सबके घर में दिख जाता है।  कई लोग इसके गुणों के बारे में नहीं जानते उन्हें यह जानना जरूरी है कि मनी प्लांट लगाने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।  मनी प्लांट घर की हवा भी शुद्ध करने का काम करता है। जहां यह पौधा है वहां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती है। 

स्नेक प्लांट – घर के मेन गेट पर स्नेक प्लांट को लगाना शुभ माना गया है। आपको बता दें कि स्नेक प्लांट को गेट पर लगाने से बुरी और नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकती है। अगर बिजनेस में तरक्की और काम में सफलता चाहते हैं तो इसे ऑफिस में भी रखा जा सकता है। इससे नौकरी या बिजनेस में तरक्की होती है और सफलता प्राप्त होती है। 

तुलसी पौधा – तुलसी का पौधा आप सभी जानते ही हैं कि हर शुभ कार्यों में तुलसी का पौधा और पत्तियां काम आती है। भगवान् विष्णु को तुलसी सबसे प्रिय है। इसे मां लक्ष्मी का रूप माना गया है।  ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा भरा होता है उस घर के लोग सदैव सुखी रहते हैं। ऐसे घर में माता लक्ष्मी भी वास करती है।  तुलसी का पौधा दीपावली के पूर्व घर में लगाने से अपने घर में भय, बाधा और विपत्तियां आने से पहले ही दूर हो जाती है, इसलिए इस पौधे को अत्यंत शुभ माना गया है। 


संबंधित समाचार