होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

'जो संघर्ष का साथी है, आज भी कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है, पार्टी छोड़कर गए लोगों की वापसी कभी नहीं होगी': दीपक बैज

'जो संघर्ष का साथी है, आज भी कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है, पार्टी छोड़कर गए लोगों की वापसी कभी नहीं होगी': दीपक बैज

जगदलपुर: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था, और पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी भाजपा को अपना लिया था। और अब पार्टी छोड़कर गए लोगों की वापसी संभव नही होगी। ये कहना है पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का, उन्होंने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। और कहा कि जो सत्ता के भोगी है वे कभी भी काँग्रेस पार्टी छोड़कर जा सकते है। 

जो संघर्ष का साथी हैं आज भी है कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है : बैज 

जो संघर्ष का साथी हैं आज भी है कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है। पार्टी छोड़कर जाने वालों को कोई रोक भी नही सकता। साथ ही कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही जो पार्टी छोड़कर गए है, उनकी वापसी कभी नही होगी। चाहे कोई भी कितना बड़ा नेता हो। अपने एक दिवसीय जगदलपुर पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष ने जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और निगम पार्षदो से मुलाक़ात की और निगम में चल रही राजनीति को लेकर चर्चा भी की। वहीं इसी दौरान पार्टी छोड़कर गए लोगों के खिलाफ यह बयान दिया है।


संबंधित समाचार