होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बागेश्वर धाम में आएगी बारात, धीरेन्द्र शास्त्री बनेंगे दुल्हा, होगा ब्याह

बागेश्वर धाम में आएगी बारात, धीरेन्द्र शास्त्री बनेंगे दुल्हा, होगा ब्याह

पंड़ित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री : मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली है। अब बागेश्वर धाम में बारात आएगी और पंड़ित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दुल्हा बनेंगे। जी हां इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी को लेकर बीते कई सालों खबरे आती रही, वही उनके भक्त उनकी शादी का इंतजार करते आए है। 

जल्द होगा ब्याह...

दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए अपनी शादी का खुलासा किया। धीरेन्द्र शास्त्री से जब मीडिया ने सवाल किया की वे शादी कब कर रहे है तो उन्होंने कहा कि शादी तो बुढ़ापे में भी हो सकती है। अब जल्द ही ब्याह होगा। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के इस जबाव से माना जा रहा है कि जल्द ही वे विवाह के बंधन में बंधने वाले है। हालांकि वे शादी किस दिन करेंगे इसको लेकर उन्होंने कोई जबाव नही दिया। 

हाथरास पर बोले शास्त्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाथरस सत्संग कांड़ को लेकर कहा कि हम सत्य-असत्य नहीं जानते, लेकिन वह कोई परंपरा के साधु नहीं थे। हमारी जानकारी के अनुसार वहां पर कुछ विचित्र स्थिति के कारण हादसा हुआ। उन्होंने आगे कहा कि जूता पहनकर प्रवचन देना हमने पहली बार देखा। बाबा या महात्मा वही है, जो अपनी रक्षा से ज्यादा अपने भक्तों की रक्षा करें। हम कुछ कह नहीं सकते। बस इतना कह सकते हैं, ऐसी जगह से बचें, ऐसी जगह पर काम जाएं, सावधानी पूर्वक जाएं, 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। म​रने वालों में अधिक्तर महिलाएं थी। इस घटनाक्रम ने देश को स्तंभ करके रख दिया था। इस घटनाक्रम के बाद से कई कथा वाचकों ने कथाओं पर विराम लगा दिया था। 


संबंधित समाचार