होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: बड़ी खबर ! अब स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी होगा मुफ्त इलाज, जानें पूरी खबर

MP NEWS: बड़ी खबर ! अब स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी होगा मुफ्त इलाज, जानें पूरी खबर

भोपाल : केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गरीब और माध्यम वर्ग के लोगों की सहायता के लिए तरह तरह योजनाएं चलाई जा रही है। ताकि जनता आराम से अपना जीवन यापम कर सके। फिर चाहे वो राशन, शिक्षा हो या स्वास्थ्य। इसी कड़ी में प्रदेश की मोहन सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुफ्त इलाज देने का फ़ैसल लिया है। 

 5 लाख रुपए तक का मिलेगा मुफ्त इलाज 

प्रदेश के मोहन सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत कर्मचारियों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। प्रदेश के करीब 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। 

कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे 

दरअसल, हेल्थ डिपार्टमेंट के संविदाकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा-ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाईजर, कोटवार को आयुष्मान का लाभ दिया जाएगा। आयुष्मान के तहत कर्मचारियों को 5 लाख तक का फ्री इलाज मिलेगा। इन कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाना शुरू कर दिया गया है 

 1.50 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज 

आपको बता दें कि प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की संख्या करीब 1.50 लाख है। आशा और ऊषा कार्यकर्ता करीब 1 लाख हैं। संविदा कर्मचारियों की संख्या लगभगर 80,000 है। प्रदेश में 22000 पंचायत सचिव हैं। वहीं, रोजगार सहायकों की संख्या 16000 है, जबकि कोटवारों की संख्या 20000 है। अब सरकार इन सभी को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलना सुनिश्चित कर रही है।
 


संबंधित समाचार