होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बड़ी खबर: अब 2028 तक मिलेगा मुफ्त अनाज, मोदी सरकार ने लिए कई बड़े फैसले 

बड़ी खबर: अब 2028 तक मिलेगा मुफ्त अनाज, मोदी सरकार ने लिए कई बड़े फैसले 

PMGKAY: केंद्र सरकार ने बुधवार, 9 अक्टूबर 2024, को कई योजनाओं को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने का निर्णय लिया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसके लिए कुल खर्च 17,082 करोड़ रुपये होगा, जिसे केंद्र सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम विकास को बढ़ावा देने और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

गरीबों को मुफ्त में मिलेंगे चावल:

PMGKAY: अप्रैल 2022 में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मार्च 2024 तक पूरे देश में चावल फोर्टिफिकेशन पहल को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया था। अब तक यह योजना तीन चरणों में सफलतापूर्वक लागू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गरीबों को मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति से एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को कम किया जा सकेगा।

सीमावर्ती इलाके में सड़कों की मंजूरी:

PMGKAY: कैबिनेट ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, इन क्षेत्रों में कुल 2,280 किमी सड़कों का निर्माण होगा, जिसके लिए 4,406 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) के विकास को भी मंजूरी दी है। यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसका उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और इसे दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है।


संबंधित समाचार