होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KARNATAKA BLAST : कैफे ब्लास्ट पर NIA की जांच जारी, संदिग्ध कैमरे में कैद

KARNATAKA BLAST : कैफे ब्लास्ट पर NIA की जांच जारी, संदिग्ध कैमरे में कैद

कर्नाटक। बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट (Blast) पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Shivkumar) ने कहा कि यह एक कम तीव्रता (Low Speed) वाला विस्फोट था। उन्होंने कहा कि एक युवक (Pershon) आया और एक छोटा बैग (Bag) रखा जो एक घंटे बाद फट गया। 

शिवकुमार ने विस्फोट की घटना को लेकर कहा कि इस घटना में लगभग 10 लोग घायल हो गए। घटना की जांच के लिए 7-8 टीमें गठित की गई हैं। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। कैफे ब्लास्ट पर कर्नाटक नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कहा कि मैं सरकार से गंभीर कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं, यहां पर कानून-व्यवस्था नहीं है। यह सरकार राज्य की कानून-व्यवस्था ठीक से नहीं चला पा रही है। 

आरोपियों को सजा

कैफे ब्लास्ट पर कर्नाटक नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने अपील करते हुए कहा कि मैं सरकार से गंभीर कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं। यहां पर कानून-व्यवस्था नहीं है। यह सरकार राज्य की कानून-व्यवस्था ठीक से नहीं चला पा रही है। बता दें कि बेंगलुरु में हुए धमाके के घटना स्थल पर NIA की एक टीम 'द रामेश्वरम कैफे' पहुंच चुकी है। 'द रामेश्वरम कैफे' में जो विस्फोट हुआ वह सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। 

'द रामेश्वरम कैफे' में हुए विस्फोट पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कैफे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पता चला कि कैफे में कोई बैग छोड़ गया था। घटना के आरोपियों को सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने बेंगलुरु में व्हाइटफील्ड के द रामेश्वरम कैफे में विस्फोट स्थल से सबूत इकट्ठा किए।
 


संबंधित समाचार