Bengaluru cafe blast : बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में NIA ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदनीपुर जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक का नाम अब्दुल मतीन ताहा और दूसरे का नाम मुसावीर हुसैन साजिब है। NIA की जाँच में पता चला है की इन्होने ही कैफे में IED रखा था। पूरे घटना का मास्टरमाइंड अब्दुल मतीन ताहा है।
आरोपियों पर 10 लाख का था इनाम :
Bengaluru cafe blast : दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद NIA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी कर्नाटक के शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों की तलाश में NIA ने दोनों की तलाश में कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी के 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी इसके साथ ही 29 मार्च से दोनों के सिर पर 10 लाख रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इससे पहले पहले जाँच एजेंसी द्वारा केस में बीजेपी कार्यकर्ता साई प्रसाद को भी हिरासत में लिया गया था NIA ने खुलासा करते हुए बताया था कि कैफे ब्लास्ट में आरोपियों से कनेक्शन के सबूत मिले थे।