होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास की जोड़ी का नया गीत सोशल मीडिया पर वायरल

नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास की जोड़ी का नया गीत सोशल मीडिया पर वायरल

अभिनेता नितिन दुबे : छत्तीसगढ़ संगीत जगत के सुप्रसिद्द गायक संगीतकार अभिनेता नितिन दुबे और सुप्रसिद्द गायिका अभिनेत्री शर्मिला बिस्वास की सिंगिंग जोड़ी का नया गीत "होगे हावे प्यार" यूट्यूब और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर 16 मार्च को रिलिज़ हो चुका है। रिलिज़ होते ही ये गीत सभी की जुबां पर चढ़ गया है और सोशल मीडिया पर जमके वायरल हो रहा है। "होगे हावे प्यार" एक रोमांटिक छत्तीसगढ़ी गीत है जिसका संगीत नितिन दुबे ने तैयार किया है और नितिन और शर्मिला की जोड़ी ने इसे अपने स्वर से सजाया है,इस गीत के गीतकार पुरुषोत्तम चौहान हैं। इस गीत को दर्शकों और श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है और इस गीत के वीडियो पर बहुत अच्छे अच्छे कॉमेंट आ रहे हैं। 

नए कलाकारों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं नितिन दुबे

नितिन दुबे अक्सर अपने यूटयूब चैनल के माध्यम से नए नए अभिनेता और अभिनेत्री को वीडियो सॉन्ग में मौका देते हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने नए वीडियो एलबम "होगे हावे प्यार" में नए एक्टर राजेश यादव और नई अभिनेत्री आरती यादव की जोड़ी को मौका दिया है। राजेश और आरती ने इस गीत में बहुत अच्छा अभिनय किया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 

नितिन शर्मिला के नए गीत का दर्शकों को रहता है बेसब्री से इंतजार

नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास अक्सर ब्लॉकबस्टर हिट गीत देने के लिए जाने जाते हैं इसलिए संगीत प्रेमी उनके नए गीतों के रिलिज़ होने का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। नितिन और शर्मिला ने गुलमोहर,चाँदनी 2,हाय रे मोर नीलपरी,हाय रे मोर मुनगाकाड़ी, गोंदा तोला रे, तोर बारात, दिल के धड़कन,दिल मा फीलिंग,हाय रे मोर मंदाकिनी, गौरी के लाला, गणपति गणराज,रिमझिम पानी बरखा रानी, रायगढ़ वाला राजा 2,लेगे लेगे मोर दिल, लाली भाजी जैसे कई गीत सुपरहिट दे चुके हैं। "होगे हावे प्यार" इसी क्रम में एक बेहतरीन गीत है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है ये गीत नितिन दुबे ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलिज़ हुआ है और इंस्टाग्राम पर भी इस गीत पे बहुत रील्स बन रहे हैं।


संबंधित समाचार