होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : पुलिस के लिए जारी किया नया हिन्दी शब्दकोश, अधिकारियों ने खुद लिखी गलत हिन्दी

MP News : पुलिस के लिए जारी किया नया हिन्दी शब्दकोश, अधिकारियों ने खुद लिखी गलत हिन्दी

भोपाल। देशभर में भारतीय संस्कृति को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी बीच पुलिस मुख्यालय की अपराध अनुसंधान शाखा ने भी आज एक आदेश जारी किया है। जिसमें मुख्यालय द्वारा नया शब्दकोश जारी किया गया है। इस शब्दकोश में उर्दू, फारसी जैसे शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर हिन्दी के शब्द उपयोग किए जाने को कहा है। मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश में 69 शब्दों की सूची जारी की गई है। जिसमें अब तक उपयोग किए जा रहे अन्य भाषाओं के शब्दों की जगह हिन्दी के शब्दों का उपयोग किए जाने को कहा गया है। हालांकि हिन्दी की बात कर रहे इन अधिकारियों ने भी अपने आदेश में शब्दकोश में गलत वर्ण का उपयोग किया है। अपर मुख्य सचिव राजेश राजोरा द्वारा जारी किए गए आदेश में ‘शब्दकोश’ को ‘शब्दकोष’ लिखा गया है, जो हिन्दी उपयोग किए जाने की बात कर रहे हैं। और तो और इन्होंने खुद अपने द्वारा जारी आदेश में ‘Glossary’ शब्द को प्राथमिकता दी है, यानि ये खुद अंग्रेजी को प्राथमिकता दे रहे हैं और हिन्दी गलत लिख रहे हैं। 

जारी की 69 शब्दों की शब्दावली 

एमपी पुलिस का नया शब्दकोश तैयार हो गया है। जिसमें पुलिस कार्रवाई में उपयोग किए जाने वाले 69 शब्दों की जगह हिन्दी शब्दों को उपयोग किए जाने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय की अपराध अनुसंधान शाखा द्वारा ये शब्दकोष तैयार किया गया है। इसके कारण पुलिस की लिखा-पढ़ी और बोल-चाल की शब्दावली में परिवर्तन कर दिया गया है। जिसके लिए निर्देश एडीजी पवन श्रीवास्तव ने पुलिस इकाईयों को दिए हैं। अबसे पुलिस में 69 उर्दू-फारसी के शब्दों की जगह हिन्दी के शब्दों को उपयोग किया जाएगा। 

 



संबंधित समाचार