होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सचिन सीमा के घर आया नया मेहमान: नोएडा के अस्पताल में दिया बेटी को जन्म...

सचिन सीमा के घर आया नया मेहमान: नोएडा के अस्पताल में दिया बेटी को जन्म...

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर किलकारियां गूंज उठी है। दरअसल सीमा ने सुबह 4 बजे । ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें सीमा 5वें बच्चे की मां बनी हैं। वहीं इस बच्ची के जन्म के बाद सचिन के परिवार में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। नवजात और मां दोनों स्वस्थ हैं, जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगी। 
 
पारिवारिक समारोह में होगा नामकरण :

परिवार के करीबी के अनुसार जल्द ही एक वह पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे। बता दें सीमा और सचिन ने अपनी नवजात बेटी के नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बच्ची के नाम सजेशन भी लिया जाएगा। बच्ची के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म हुई थी। गोदभराई में पूरा परिवार शामिल हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर रस्म को यादगार बनाया। सीमा हैदर के अधिवक्ता और मोह बोले भाई पहले ही कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे।  
 
PUBG के जरिए बढ़ी जान पहचान :

दो साल पहले पब्जी खेलते-खेलते हुए नोएडा के सचिन मीणा से पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को प्यार हो गया था। जिसके अपने प्यार के खातिर साल 2023 में सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थी। और उनसे सचिन से शादी कर ली थी। तब से वह अपने पति सचिन के साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा में रह रही थी। बता दें पूरे देश में इन दोनों की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी थी।

इस दिन नोएडा पहुंची थी सीमा :

सीमा हैदर के पति गुलाम नौकरी के लिए 2019 में पाकिस्तान से सऊदी अरब चला गया था। जहां से गुलाम फिर कभी लौटकर ही नहीं आया। जिसके बाद साल 2020 में सीमा की दोस्ती PUBG गेम के जरिए सचिन मीणा से हुई। दोनों के बीच अफेयर हुआ। 10 मार्च को दोनों नेपाल में मिले। सीमा ने दावा किया कि उस दौरान दोनों ने मंदिर में शादी भी की। इसके बाद सीमा सचिन के साथ ही रहना चाहती थी। सचिन भी सीमा के साथ रहना चाहता था। सचिन ने सीमा से कहा कि वो उसे चारों बच्चों के साथ अपनाने के लिए तैयार है। फिर सीमा ने भारत आने का निर्णय लिया। 13 मई को सीमा नोएडा पहुंची। सचिन और सीमा रबूपुरा इलाके में किराए का मकान लेकर रहने लगे। पुलिस को भनक लगी। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप लगा। 4 जुलाई को सचिन और सीमा को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों कोर्ट से जमानत पर अभी रिहा हैं।  


संबंधित समाचार