होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी बालिकाओं को दी शुभकामनाएं... 

राष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी बालिकाओं को दी शुभकामनाएं... 

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। इस दौरान सीएम साय ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, बालिकाओं को समाज में उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक और उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से  24 जनवरी को  प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। 

'बेटियों के प्रति हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित हैं' : सीएम साय 

इसके आगे उन्होंने कहा कि, बालिकाएं देश-प्रदेश, परिवार, समाज की शान, मान, सामान और अभिमान होती हैं। उन्हें सुरक्षित व सशक्त बनाने के लिए और सहज माहौल देने की आवश्यकता है। समाज को इसके लिए अधिक जागरूक होने की जरुरत है। महिलाओं के सम्मान की परंपरा छत्तीसगढ़ में हमेशा से रही है। यही कारण छत्तीसगढ़ की बेटियां  प्रदेश की प्रगति में अपना अप्रतिम योगदान दे रही हैं। यह माताओं और बहन बेटियों के लिए बेहतर वातावरण में ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटियां निडर होकर आगे बढ़ें, खूब पढ़ें और अपने सपनों को साकार करें। साथ हीदेश-प्रदेश की उन्नति में अपने घर परिवार के साथ सहभागी बने। जिसके लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।

बालिकाओं की अधिकारों को मिलेगी प्राथमिकता : मंत्री राजवाड़े 

वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने भी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर  सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं और बधाई दी है, और उनके उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में  उन्होंने कहा कि, बालिकाओं की सम्मान, आजादी और मूल सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने जरुरत है। हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस उनके प्रति भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से ही मनाया जाता है। बालिकाओं को नए अवसर देने और अनुकूल वातावरण के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में बालिकाओं के स्वास्थ्य,  शिक्षा, पोषण और अधिकारों के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है। इसके आगे सभी बेटियों से उन्होंने कहा कि, वे अपने सपने साकार करें, आगे बढ़ें और हमेशा राज्य सरकार का सहयोग उनके साथ है।


संबंधित समाचार