संवाददाता - विनोद गुप्ता
नगरी। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पैगम्बर साहब का जन्मदिन नगर के मुस्लिम जमात के भाइयों द्वारा सादगी से मनाया गया। सुबह नूरी मस्जिद से जुलुस ए मोहम्मदी निकाला गया जो शहर में भ्रमण करता हुआ वापस मस्जिद पहुँचा। मस्जिद मे परचम लहराया गया साथ ही देश एवं प्रदेश में अमन व शांति के लिए दुआ माँगी गई। बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया। जगह जगह शहर को सजा कर अमन का पैगाम दिया। पूर्व पार्षद बलजीत सिंग छाबड़ा द्वारा मुस्लिम भाइयों का स्वागत किया गया। मुस्लिम युवाओ द्वारा बजरंग चौक मे फल एवं गुलाब जामुन वितरण किया गया।