होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : शहर में शाम को बौछारों से राहत, भोपाल में आज से बढ़ेंगी प्री-मानसून एक्टिविटीज

MP Weather Update : शहर में शाम को बौछारों से राहत, भोपाल में आज से बढ़ेंगी प्री-मानसून एक्टिविटीज

भोपाल। गुरुवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ शहर सहित आसपास के हिस्सों में मौसम बदला। कुछ हिस्सों में तेज बौछारें पड़ीं, जबकि कुछ इलाके शाम तक सूखे रहे। देर रात इन इलाकों में भी बारिश ने राहत दिलाई। बारिश और हवाओं से दिन का पारा 3 डिग्री तक गिर गया। 

बारिश के बाद शाम 8 बजे तक पारा 5 डिग्री और गिरा, जिससे शाम 8 बजे पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया। शहर में शुक्रवार से प्रीमानसून गतिविधियों में वृद्धि होने की उम्मीद है। एक दो दिन शहर में आंधी, बादल और बारिश का दौर चलेगा। प्रदेश में प्रीमानसून गतिविधियां गुरुवार तक सामान्य से कुछ कम बनी रही हैं। इससे पूरी उम्मीद है कि मानसून भी प्रदेश में लेट हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार बीते 13 दिन से मानसूनी सिस्टम बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा है, जबकि अरब सागर भी दो दिन से अपेक्षाकृत कमजोर है। इन परिस्थितियों को देखते हुए अनुमान है कि प्रदेश में प्रीमानसून में भी अभी ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। वहीं, मानसून भी चार से पांच दिन आगे बढ़ सकता है। गुरुवार तक मानसून की उत्तरी सीमा विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओड़ीसी में धीमी गति से आगे बढ़ी है।

 राजगढ़ में 70 मिमी बारिश, पारा 6 डिग्री तक गिरा

मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक प्री-मानसून बारिश राजगढ़ में 70 मिमी तक ही रही है। दो दर्जन जिलों में बारिश और बादलों के असर के साथ हवाओं की रफ्तार बढऩे से प्रदेशभर के कई जिलों में पारा 2 से 6 डिग्री तक गिरा है, जिससे गर्मी से मामूली राहत रही है। भोपाल में पारा 2.8 डिग्री गिरकर 37 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से 1.5 डिग्री कम है। बारिश के बाद यह 32 डिग्री तक दर्ज हुआ। सबसे अधिक गिरावट नौगांव में 6 डिग्री की रही। प्रदेश में औसत पारा 39 डिग्री रहा। रीवा, सीधी में पारा 44 डिग्री तक दर्ज हुआ। 


संबंधित समाचार