होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update :प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू, 2 दिन में कुछ हिस्सों में हल्की बौछारों की उम्मीद

MP Weather Update :प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू, 2 दिन में कुछ हिस्सों में हल्की बौछारों की उम्मीद

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेशभर में अब बारिश की गतिविधियां लगभग समाप्ति की ओर हैं। बुधवार से दक्षिण पश्चिम मानसून ने भी प्रदेश से वापसी शुरू कर दी है। पहले दिन मानसून ने शिवपुरी, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया और श्योपुरकलां से वापसी की है। मानसून वापसी की लाइन अभी लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ आदि से गुजर रही है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2-3  दिनों में राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ और हिस्सों से वापस होगा। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो गई है, अगले 2 से 3 दिन में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से वापस होने की उम्मीद है।

अभी बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी आ रही है, जिससे अगले एक दो दिन में भोपाल सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार तक  खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार जिलों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

तापमान में होगी घट-बढ़

शुक्ला के अनुसार दिन में धूप के कारण भोपाल सहित अधिकांश जिलों में अभी दिन का पारा मामूली बढ़ेगा, जबकि बादल, बौछारों के स्थानों पर तापमान में कुछ कमी रहेगी। हालांकि, रात के तापमान में कुछ कमी आएगी। अलसुबह ओस भी शुरू हो रही है, जिससे सुबह सुबह गुलाबी सर्दी का अहसास रहेगा। बुधवार को भोपाल में दिन का पारा 35.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। 

इस महीने ऐसा रहेगा मौसम 

अक्टूबर में शहर में दिन का औसत पारा 32.7 डिग्री रहता है, जबकि रात का पारा 19.1 डिग्री के करीब दर्ज होता है। इस महीने में दो से तीन दिन बारिश होती है, जबकि पूरे महीने में 31.5 मिमी बारिश होती है। 

12 साल पहले 38 डिग्री तक रहा पारा 

यहां ध्यान रहे कि 12 अक्टूबर 2012 को शहर में सर्वाधिक अधिकतम पारा 38.3 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं, सबसे कम रात का पारा 27 अक्टूबर 1971 को 11.7 डिग्री दर्ज हुआ था। इस महीने में सबसे अधिक बारिश 188.2 मिमी 6 अक्टूबर 2009 को दर्ज की गई थी।


संबंधित समाचार