होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : बारिश, ओले, आंधी का असर, 13 डिग्री तक गिरा पारा, रात में बढ़ी गर्मी

MP Weather Update : बारिश, ओले, आंधी का असर, 13 डिग्री तक गिरा पारा, रात में बढ़ी गर्मी

भोपाल। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, कहीं ओले और कहीं बादलों के साथ अंधड़ का असर शनिवार को दिन के तापमान में तेजी से गिरावट के रुप में सामने आया है। प्रदेश में दिन के तापमान में सर्वाधिक गिरावट उमरिया में 12.5 डिग्री की रही, यह सामान्य से 10 डिग्री कम है। इसके अलावा दमोह, जबलपुर, सिवनी में पारा 10 डिग्री तक गिरा है। ग्वालियर, मंडला, छिंदवाड़ा, सागर आदि जिलों में 8 से 9 डिग्री तक की गिरावट से दिन में सर्दी का अहसास रहा। इन जिलों में दिन का तापमान सामान्य से औसतन 6 डिग्री तक कम है। भोपाल में पारा 5 डिग्री गिरकर 31.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह नॉर्मल से एक डिग्री कम है। मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश, तेज हवाओं और कहीं कहीं ओले गिरेंगे। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। भोपाल में तेज हवाओं के साथ बादलों का असर रहेगा। प्रदेशभर में रात के तापमान में औसतन 3 डिग्री की बढ़त रही।

आज यहां बादल, बारिश, ओले

आज यहां बादल, बारिश, ओले: रविवार को नर्मदापुरम संभाग के जिलों, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और ग्वालियर जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं बारिश, कहीं -कहीं ओले गिरेंगे। भोपाल, शहडोल संभाग के जिलों में बुरहानपुर, खंडवा, आगर मालवा, सिंगरौली में तेज हवाओं के साथ बादलों का आना जाना रहेगा।

कहां कितनी गिरावट कितनी बढ़त?

दिन के तापमान में पूर्वी मप्र के नौगांव, सतना, टीकमगढ़, मलाजखंड आदि जिलों में औसतन 7 डिग्री तक गिरावट रही। यह सामान्य से औसतन 5 डिग्री तक कम है। पश्चिमी प्रदेश के बैतूल, भोपाल, गुना, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, रायसेन, रतलाम, उज्जैन आदि जिलों में औसतन 5 डिग्री तक गिरावट के साथ औसतन तापमान 30 डिग्री रहा। यह सामान्य से औसत डेढ़ डिग्री कम है। इसके अलावा प्रदेश भर में रात के तापमान में तेजी से बढ़त रही। दतिया, ग्वालियर, रायसेन आदि जिलों में न्यूनतम पारा 5 डिग्री तक बढ़ा। भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, खजुराहो, मंडला, सतना सहित पूरे प्रदेश में रात का औसत तापमान 17.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से औसतन 4.5 डिग्री अधिक है। प्रदेश में सबसे कम रात का पारा नरसिंहपुर में 14 और सबसे ज्यादा दिन का पारा 33.4 डिग्री धार में दर्ज हुआ है। रविवार को तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़त होगी।


संबंधित समाचार