होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : सर्द हवाओं का असर, तीन दिन तक चलेगा सर्दी का सिलसिला

MP Weather Update : सर्द हवाओं का असर, तीन दिन तक चलेगा सर्दी का सिलसिला

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेशभर में सर्दी का एक और दौर बुधवार से शुरू हो गया है। सिस्टम के आगे बढ़ने से हवाएं उत्तरी हो गई हैं, जिससे प्रदेशभर के तापमानों में तेजी से कमी आई है। दिन के पारे में सबसे ज्यादा गिरावट भोपाल में 5.5 डिग्री की रही। आधा दर्जन जिलों में अधिकतम पारा 5 से 6 डिग्री तक गिरा है। प्रदेश में औसत अधिकतम पारा अब 27 डिग्री तक पहुंच गया है। भोपाल में यह 26.2 डिग्री रहा, जो सामान्य स्तर पर रहा है। ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में एक दिन पहले बारिश, बादलों के असर से भोपाल सहित कुछ जिलों में रात के तापमान में बढ़त रही है। भोपाल में रात का पारा 3 डिग्री बढ़कर 14 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से 2.5 डिग्री अधिक है।

 शेष जिलों में रात के पारे में भी मामूली कमी दर्ज की गई है। मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार तक तापमान में और कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अब सिस्टम आगे निकल गया है। इससे हवाएं उत्तरी हो गई हैं। सर्द हवाओं से प्रदेशभर में तापमान में कमी आई है। सबसे अधिक कमी भोपाल में 5.5 डिग्री की रही है। अगले तीन दिन तापमान में कमी जारी रहेगी। इससे सर्दी का दौर तीन से चार दिन तक चलेगा। इसके बाद 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आने से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी।

अब रात में बढ़ेगी सर्दी

विशेषज्ञ शुक्ला के अनुसार बुधवार को दिन के तापमान में कमी आई है, जबकि बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात से न्यूनतम पारे में भी तेजी से कमी आएगी। भोपाल में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी आने की उम्मीद है, इससे अब रात में भी सर्दी बढ़ेगी।

कहां कितनी आई तापमान में कमी?

भोपाल में 5.5 डिग्री की कमी के अलावा धार, गुना, इंदौर, रायसेन, रतलाम, दमोह और सागर में दिन का पारा 5 से 6 डिग्री तक गिरकर औसतन 27 डिग्री तक रहा है। बैतूल, उज्जैन, पचमढ़ी, जबलपुर, सतना, टीकमगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक कमी रही, जबकि शेष जिलों में औसतन एक से 2 डिग्री तक गिरा है। सबसे अधिक दिन का पारा मंडला में 33 डिग्री रहा, जबकि सबसे कम रात का पारा नीमच में 10.2 डिग्री रहा है। पांच जिलों में रात का तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया गया है।


संबंधित समाचार