होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में रहा घना कोहरा

MP Weather Update : ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में रहा घना कोहरा

भोपाल। प्रदेश में अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। रात के समय में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में कोहरा रहेगा। इसके बाद फिर कड़ाके की ठंड का दौर आएगा। गुरुवार-शुक्रवार की रात खजुराहो में 5.2 डिग्री तो वहीं पचमढ़ी में 6.4 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। जबकि ग्वालियर में सबसे कम 8.6 डिग्री, भोपाल 8.8 डिग्री, जबलपुर 10.0 डिग्री, उज्जैन 11 डिग्री और इंदौर में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि पिछले सप्ताह पूरे प्रदेश में शीतलहर और कोल्ड डे के हालात रहे, अब 3-4 दिन तक रात के तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। जिससे ठंड का असर कम रहेगा। दरअसल उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके गुजरने के बाद बर्फबारी होगी। जिससे उत्तरी हवाएं फिर से चलने लगेंगी। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से आएगा। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके गुजरने के बाद बर्फबारी होगी। जिससे उत्तरी हवाएं फिर से चलने लगेंगी। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से आएगा।


संबंधित समाचार