होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : धीरे-धीरे बढ़ेगी रात में ठंड अगले सप्ताह से कोहरा

MP Weather Update : धीरे-धीरे बढ़ेगी रात में ठंड अगले सप्ताह से कोहरा

भोपाल। राजधानी में शरद पूर्णिमा से शरद ऋतु के साथ ही स्थाई सर्दी की शुरूआत भी हो गई है। अब तक बारिश, हवाएं बदलने से ठंडक का अहसास बना था, जो अब स्थाई सर्दी में बदल गया है। अगले सप्ताह से हल्के कोहरे के साथ ही धुंध का असर बढ़ जाएगा। गुरुवार को दिन में बादल साफ होने से धूप खिलने के बावजूद दिन और रात के तापमान में करीब दो-दो डिग्री की कमी आई है। दिन का पारा 1.3 डिग्री गिरकर 32.5 और रात का 1.8 डिग्री गिरकर 21.2 डिग्री पर पहुंच गया। तापमानों में यह कमी चार महीने चलने वाली ठंड की शुरुआत मानी जा रही है।  

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अब हवाएं उत्तरी हो रही हैं। धीरे धीरे रात का पारा गिर रहा है। रात में बादल नहीं होने पर ओस का असर शुरू हो चुका है। इससे सर्दी बढ़ने का क्रम शुरू हो चुका है।  संभावना है कि अक्टूबर के अंत तक रात का पारा 18 से 20 डिग्री के करीब पहुंचने से सर्दी और बढ़ जाएगी। 

अब हवा में नमी हो रही कम

शुक्ला के अनुसार अब  उत्तरी और उत्तर पूर्वी हवाएं आने से नमी कम हो रही है, जिससे ठंड बढ़ेगी। शहर की हवा में गुरुवार सुबह 8.30 बजे 68 और शाम 5.30 बजे 52 फीसदी नमी दर्ज हुई है। दो दिन पहले नमी की मात्रा क्रमश: 92 और 72% तक रही है। दो दिन में यहां नमी में 30 से 40 फीसदी तक की कमी आई है।

कोहरे जैसी धुंध का असर बढ़ेगा

मौसम विशेषज्ञ शुक्ला के अनुसार बादल छंटने, रात में ओस के असर के साथ ही हवाओं में धुंध का असर अगले एक सप्ताह में बढ़ जाएगा। इससे सुबह के समय हल्के कोहरे जैसा अहसास होगा, जिससे दृश्यता भी प्रभावित होगी। 


संबंधित समाचार