होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : मानसून की विदाई से पहले मौसम ने ली तेजी से करवट

MP Weather Update : मानसून की विदाई से पहले मौसम ने ली तेजी से करवट

MP Weather Update : राजधानी में मानसून के विदाई लेते ही मौसम तेजी से करवट ले रहा है। वहीं, अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही हिमालय में बर्फबारी शुरू होते ही प्रदेश के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। भोपाल में भी इसका असर महसूस किया जाने लगा है।

सोमवार को यहां रात का पारा लगातार दूसरे दिन 21.6 डिग्री पर थमा रहा, लेकिन दिन के पारे में करीब एक डिग्री की गिरावट रही। इससे अलसुबह घास पर ओस की बूदें नजर आने लगी हैं, तो दिन में गर्मी और देर शाम से गुलाबी सर्दी का मौसम बन रहा है। 

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार हिमालय में बर्फबारी शुरू हो गई है। यह लंबे समय बाद ऐसा हुआ कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो रही है। इससे प्रदेश के मौसम में भी अब तेजी से बदलाव होगा। अभी रात में ओस गिरने के साथ ही दिन में गर्मी और देर शाम को गुलाबी सर्दी पड़ने लगी है। उम्मीद है कि  कुछ दिन में तापमान में और अधिक गिरावट होगी। 

अब दिन के पारे में गिरावट

सोमवार को दिन का पारा दशमलव 9 डिग्री गिरकर 33.1 डिग्री तक रहा। यह अपने सामान्य स्तर पर है। मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, दिन के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।  

हर दिन एक डिग्री की गिरावट

शहर में एक अक्टूबर को रात का पारा 24.6 डिग्री था, जो दो और तीन अक्टूबर को भी इसी के इर्दगिर्द रहा। 3 अक्टूबर की रात से तापमान में हर दिन करीब एक डिग्री की गिरावट के बाद रविवार को पारा 21.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सोमवार को भी 21.6 डिग्री पर थमा रहा। इससे रात में ओस और शहर के बाहर हल्की धुंध का असर दिखाई देने लगी है।

देरी से आई फ़्लाइट 

राजा भोज एयरपोर्ट पर विमानों का लेट आना जारी है। आज सोमवार को भी इंडिगो एयरवेज़ की ईवनिंग मुंबई और बेंगलुरु उड़ान देरी से भोपाल पहुंची। इंडिगो एयरवेज़ की मुंबई उड़ान जो रात को सवा 9 बजे आती है, वह रात दस बजे के बाद भोपाल आई। इसी तरह इंडिगो की बेंगलुरु फ़्लाइट भी क़रीब एक घंटा देरी से भोपाल पहुंची। उड़ानें लेट होने के कारण यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


संबंधित समाचार