होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Vande Bharat Sleeper Train : सबसे पहले भोपाल में दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

MP Vande Bharat Sleeper Train : सबसे पहले भोपाल में दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

MP Vande Bharat Sleeper Train : भारतीय रेलवे ने मध्यप्रदेश रेल मंडल को एक बड़ी सौगात दी है। यह सौगात वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की है। जो देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश से चलाई जाएगी। इसको लेकर रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से लखनऊ चलाई जाएगी। ट्रेन का पहले ट्रायल रन शुरू होगा। 

नवंबर से चलेगी वंदे भारत 

जानकारी के अनुसार संभावना है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नवंबर महीने में चलाई जाएगी। यह ट्रेन देश की पहली ट्रेन होगी जो मध्यप्रदेश से चलाई जाएगी। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे,​ जिनमें से 10 कोच थर्ड एसी, 4 कोच सेकेंड एसी और 1 कोच फस्ट एसी होगा। इस ट्रेन में दिव्यांगों के लिए दो कोच अलग से तैयार किए गए है। ट्रेन के दरबाजे अपने आप बंद और खुलेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि इस ट्रेन की बर्थ अन्य ट्रेनों के मुकाबले चौड़ी रहेंगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का मेंटेनेंस कार्य बैरागढ़ के पास बनाए गए मेंटेनेंस हब में किया जाएगा। 

निशातपुरा में बन रहे पार्टस

आपको बता दे कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण भारत अर्थ मूवर्स​ लिमिटेड और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री कर रहा है। इस ट्रेन के कुछ पाटर्स भोपाल के निशातपुरा कोचा फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे है।


संबंधित समाचार