होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Politics : क्या महिला बनने जा रही मध्यप्रदेश भाजपा की अध्यक्ष?

MP Politics : क्या महिला बनने जा रही मध्यप्रदेश भाजपा की अध्यक्ष?

MP Politics : क्या मध्यप्रदेश भाजपा किसी महिला को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपने जा रही है, क्या प्रदेश भाजपा को महिला अध्यक्ष मिलेगा? ऐसे सवाल अब सियासी गलियारों में उठने लगे है। क्योंकि इन दिनों भाजपा मेगा सदस्यता अभियान चला रही है। बीजेपी ने इस पर्व के मौके पर पूरा एक दिन महिलाओं को केन्द्रीत कर पार्टी से जोडने का प्रयास किया। इतना ही नहीं संघ भी केरल बैठक में पार्टी में महिला आरक्षण का समर्थन कर चुका है। 

बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चे की कई सदस्यों को बीते चुनावों में विधानसभा, राज्यसभा से लेकर लोकसभा तक पहुंचा चुकी है। मध्यप्रदेश की मौजूदा मोहन सरकार से लेकर मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के प्रतिनिधत्व में महिला नेतृत्व समाने आ चुका है। राज्यसभा में तीन महिला सदस्य, लोकसभा में 6 महिला सासंद और प्रदेश की पूरी विधानसभाओं में से 21 ​महिलाएं चुनाव जीतकर विधायक बनकर विधानसभा पहुंची है। महिलाओं के इस प्रार्फोमेंस ने भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व मध्यप्रदेश में महिला नेतृत्व को संगठन की कमान सौंपने पर गंभीरता से विचार कर सकता है। जो एक नया उदहारण पेश करेगा और प्रदेश और देश में नया संदेश भी देगा। 

कौन होगा अगला अध्यक्ष?

रीति पाठक : रीति पाठक विंध्य की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा है। रीति पाठक भारतीय राजनीति में एक प्रमुख वक्ता और सक्रिय सदस्य हैं। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे और उनके योगदान सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। रीति जिला पंचायत से सीधे सासंद चुनी गई थी। वे सीधी से दो बार की सांसद रह चुकी है। भाजपा रीति पाठक को प्रदेश भाजपा की कमान सौंप सकती है। वर्तमान में रीति पाठक के पास प्रदेश संगठन में कोई पद नहीं है। 

सीमा सिंह : सीमा सिंह प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा चेहर मानी जाती है। वे महिला मोर्चा की प्रदेशअध्यक्ष तक रह चुकी है। लेकिन उन्हें सत्ता में भागीदारी नहीं मिल सकी। सीमा सिंह पूर्व सीएम शिवराज सिंह के खैमे से आती है। उन्हें शिवराज सिंह का करीबी माना जाता है। 

संपतिया उइके : संपतिया उइके महाकौशल की राजनीति में आदिवासी महिला के तौर पर बड़ा चेहरा है। छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में उनकी अहम भूमिका रही है। वे सरकार में मंत्री है, लेकिन संगठन में उनके पास कोई दायित्व नही है। 

संध्या राय : भिंड लोकसभा से संध्या राय तीन की सांसद है। वे चंबल की रजानीति का बड़ा चेहरा मानी जाती है। संध्या राय के पास प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष का पद और संसदीय समिति में सदस्य है। भाजपा संध्या राय को प्रदेश की कमान सौंप सकती है। 

कविता पाटीदार : कविता पाटीदार मालवा इलाके से ओबीसी का बड़ा चेहरा है। पाटीदार पर संगठन में महामंत्री का दायित्व है। वे मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद है। वे इंदौर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रही है। 

अर्चना चिटनिस : अर्चना चिटनिस मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ा चेहरा है। वे कॉलेज के दिनों से राजनीति करती आ रही है। वे महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहीं हैं। संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक रहीं है। अर्चना चिटनिस शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री रही है। वे वर्तमान में बुरहानपुर से विधायक हैं। संगठन में उनके पास प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व है। बीजेपी ​अर्चना चि​टनिस पर दांव खेल सकती है। 

उषा ठाकुर : उषा ठाकुर मालवा निवाड़ा से पार्टी का बड़ा चेहरा है। वे शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री रही है। वर्तमान में उषा ठाकुर महू सीट से विधायक है। वे संघ के करीबी मानी जाती है। संगठन में वे प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य है। 

अध्यक्ष की दौड़ में ये भी शामिल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अर्चना चिटनीस, संध्या राय, उषा ठाकुर, कविता पाटीदार, संपतिया उइके, सीमा सिंह, रीति पाठक के अलाव और भी चेहरे है जो प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो सकते है। जिनमें सागर लोकसभा से भाजपा सासंद लता वानखेड़े, सुमित्रा बालमीक, लता एलकर, हिमाद्री सिंह चौहान, नंदनी मरावी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, मंत्री कृष्णा गौर, मीना सिंह, रंजना बघेल, सुप्रीत कौर, प्रतिमा बागरी, भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा, पूर्व महापौर ममता पांडे के नाम पर भाजपा दांव लगा सकती है। 

भारतीय जनता पार्टी संसद और विधानसभा के अलावा संगठन खासतौर से भाजपा में क्या महिला नेतृत्व की भागीदारी बढ़ाने पर काम करेगा। क्या पार्टी का नया अध्यक्ष किसी महिला चेहरे को बनाने की रणनीति पर आगे बढ़ेगा?  फिलहाल महिला को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को दायित्व सौंपा जाएगा या नहीं? यह अभी तय नही है, लेकिन इसे नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा होता है तो मध्यप्रदेश को नया नेतृत्व तो मिलेगा ही इसके अलावा महिला को अध्यक्ष बनाकर बड़ा संदेश भी जाएगा। 

विकास जैन भोपाल


संबंधित समाचार