होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

MP News : 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के मुद्दे उठाकर पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। अब महिला कांग्रेस भी महिलाओं के मुद्दे को लेकर 29 जुलाई को राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन करने जा रही है। जिसमें मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस भी शामिल होगी। इस दौरान मध्यप्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने के मामले को भी उठाया जाएगा। 

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने पीसीसी में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से  बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 29 जुलाई को केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस नेत्रियों द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जायेगा। जिसमें महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक न्याय के साथ महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, राजनीतिक सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार जैसी तीन महत्वपूर्ण मांगे केंद्र सरकार के समक्ष रखी जायेगी। 

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस के  माध्यम से बताया गया कि महिला कांग्रेस 29 जुलाई को राजधानी दिल्ली के जंतर मन्तर से एक राष्ट्रीयव्यापी आंदोलन करेगी। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश की महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी हजारों की संख्या में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी।  

महिला कांग्रेस की इस पूरे मामले में रहेंगी तीन मांग

विभा पटेल ने बताया कि लांबा द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार महिलाओं के हक और अधिकार के लिए महिला कांग्रेस की इस पूरे आंदोलन की तीन बड़ी और महत्वपूर्ण मांगे केंद्र सरकार से रहेंगी।  पहली मांग में  महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के  तहत महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किए जाना चाहिए। दूसरी मांग में आर्थिक सशक्तिकरण के तहत देश की आधी आबादी जो आज बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी से लड़ रही है,  केंद्र सरकार की महालक्ष्मी योजना के अनुसार हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपया या हर महीने 8 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता सीधा उनके बैंक खातों में दिये जाने की मांग की जायेगी।   वहीं तीसरी मांग में महिलाओं को  सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार दिलाना है। 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को दबंगों द्वारा जिंदा जमीन में दफनाये जाने की घटना के मामले में कहा कि इस घटनाक्रम ने प्रदेश ही नहीं देश को शर्मसार किया है। भोपाल में विगत 6 महीनों में 6 महिलाओं की हत्या, 153 बलात्कार की घटनाओं के साथ महिलाओं की हत्याओं का ग्राफ बढ़ा है।  


संबंधित समाचार