होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : जन-गण-मन गायन को मिला एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड,34 स्कूलों के 12 हजार 435 बच्चे हुए शामिल

MP News : जन-गण-मन गायन को मिला एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड,34 स्कूलों के 12 हजार 435 बच्चे हुए शामिल

सतना। मैहर में नवरात्रि मेले के बीच शनिवार सुबह देश भक्ति के रंग में भी डूबी नजर आई। पूरा मैहर जन-गण-मन से गूंज उठा और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड के तौर पर दर्ज हो गया। अवसर था मैहर के गौरव दिवस का, जिसमें जिले के 12 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में एकत्र होकर सामूहिक राष्ट्रगान किया।

सामूहिक राष्ट्रगान में मैहर जिले के 34 स्कूलों के 12 हजार 435 विद्यार्थी शामिल हुए।  इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी, कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, और भारत विकास परिषद के संजय गुप्ता सहित अनेक महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित रहीं। 

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने दिया प्रमाण पत्र

समारोह में मौजूद एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने इस अद्वितीय उपलब्धि का प्रमाण पत्र और मेडल कलेक्टर रानी बाटड को सौंपा। इस रिकॉर्ड ने मैहर जिले का नाम एशिया बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा दिया, जो जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है।


संबंधित समाचार