होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : MP में फिर बढ़ेगा कर्ज, मोहन सरकार फिर लेगी 6 हजार करोड़ का ऋृण, जानें वजह

BHOPAL NEWS : MP में फिर बढ़ेगा कर्ज, मोहन सरकार फिर लेगी 6 हजार करोड़ का ऋृण, जानें वजह

भोपाल : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर 6 हजार करोड़ का लोन लेने जा रही है। जिसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने आरबीआई को पत्र लिखा है। यह कर्ज बजट सत्र से पहले लिया जायेगा। बता दें कि इसके पहले भी सीएम मोहन ने ग्लोबल समिट से पहले  6 हजार करोड़ का लोन लिया था। जिसके चलते मध्य प्रदेश पर अभी तक 4.10 लाख करोड़ का कर्ज हो चुका है। 

सरकार पर अभी तक 4.10 लाख करोड़ का कर्ज

बता दें कि मोहन सरकार अब तक चार लाख 15 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। बीते वित्तीय वर्ष (2024- 25) की बात की जाए तो सरकार ने उस दौरान एक साल के अंतराल में 41 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। तो वही अगले कर्ज के लिए सरकार 4 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी। 

विकास कार्यो के लिए सरकार लेगी कर्ज

जानकारी के अनुसार सरकार यह कर्ज प्रदेश में विकास कार्यो को बढ़ावा देने के लिए ले रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, छात्रों को मुफ्त स्कूटी-लैपटॉप जैसे तमाम योजनाएं चल रही हैं, जिसको जारी रखने के लिए सरकार यह कर्ज ले रही है। वहीं, सरकार के कर्ज लेने पर प्रदेश में सियासत भी हो सकती है। 
 


संबंधित समाचार