होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP BJP : भाजपा की ऐतिहासिक जीत और मध्यप्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर आएंगे प्रस्ताव

MP BJP : भाजपा की ऐतिहासिक जीत और मध्यप्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर आएंगे प्रस्ताव

भोपाल। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि 7 जुलाई को सुुबह 11 बजे से पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक आहूत की गई है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई है।लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सभी 29 सीटें जीती हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। दोनों ही चुनावों में भाजपा को प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस प्रचंड विजय के लिए प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देंगे। सबनानी ने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों एवं नव निर्वाचित सांसदों का सम्मान किया जाएगा।

 इस बैठक में देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने तथा मप्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से संगठन के स्तर पर काम किया गया, उसका विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्र एवं मप्र सरकार तथा पार्टी संगठन के कार्यों पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा भी की जाएगी। सबनानी ने बताया कि कार्यसमिति बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी तथा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा करेंगे। उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह एवं प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।
 


संबंधित समाचार