Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"
सीएम साय दो जिलों में करेंगे रोड शो :
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी और दुर्ग में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं चुनाव प्रचार थमने से पहले दो नगर निगम में मेगा रोड शो करेंगे। इस दौरान 12 बजे से धमतरी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके अलावा 02:40 पर दुर्ग प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।
आज रात थम जाएगा चुनाव प्रचार :
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज रात चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके साथ ही रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र भी प्रतिबंधित होंगे। आज रात 12 बजे तक प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर सकेंगे। प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। बतादें कि छत्तीसगढ़ में कुल 1889 पार्षद प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में हैं।निकाय चुनाव में 10 निगम में कुल 79 मेयर प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, और 11 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा।
भाजपा करेगी प्रेस कांफ्रेंस :
राजधानी में आज भाजपा महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता करेगी। ये PC आज सुबह 11:15 बजे के करीब भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित होगी। जहां पर एक साल की उपलब्धि के साथ कई विषयों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा प्रेसवार्ता में शामिल होंगे।