होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विधानसभा का मानसून सत्र : राजेश मूणत ने नगरीय निकाय और  पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने का सदन में रखा प्रस्ताव, " जल्द बनाई जाएगी कमेटी " - अरुण साव 

विधानसभा का मानसून सत्र : राजेश मूणत ने नगरीय निकाय और  पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने का सदन में रखा प्रस्ताव, " जल्द बनाई जाएगी कमेटी " - अरुण साव 

रायपुर। विधानसभा का मानसून सत्र का आज अंतिम दिन था जिसमें राजेश मूणत ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय, पंचायतों के चुनाव को एक साथ कराए जाने का प्रस्ताव सदन में रखा। सदन में चर्चा करते हुए विधायक किरण सिंह देव ने कहा मुझे नहीं मालूम की इसकी संवैधानिक बाध्यता क्या है ? मैं "one nation one election" को सपोर्ट करते हैं। इससे सत्ताधारी पार्टी को काम करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। अभी चुनाव के बाद 3 साल का समय सिर्फ चुनाव में चला जाता है।  

इस पर कांग्रेस विधायक संगीत सिन्हा ने कहा कि 1970 से सभी चुनाव अलग - अलग हो रहा है। सभी चुनाव के मुद्दे अलग अलग होते है। 

राजेश मूणत के अशासकीय संकल्प पर डिप्टी CM अरुण साव ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कैसे एक साथ चुनाव होगा सरकार इस पर परिक्षण करेगी। जल्द ही इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर निर्णय करेंगे जिसके बाद राजेश मूणत ने अशासकीय संकल्प वापस लिया। 


संबंधित समाचार