होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shahdol News : नर्स के साथ छेड़छाड़ करना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को पड़ा महंगा, पुलिस ने मामला किया दर्ज 

Shahdol News : नर्स के साथ छेड़छाड़ करना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को पड़ा महंगा, पुलिस ने मामला किया दर्ज 

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल से बड़ी खबर सामने आई है। स्टाफ नर्स के साथ छेड़छाड़ करना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को महंगा पड़ गया। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आ गयी। नर्स की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला 

आपको बता दें कि यह पूरा मामला शहडोल के बानसुकली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। जहां के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के द्वारा वहीं की महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार स्टाफ नर्स ने बनसुकली में पदस्थ सहकर्मी स्टोर कीपर धनुष धारी मौर्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छेड़छाड़ का शिकार हुई स्टाफ नर्स ने मामले की थाने में शिकायत की है। नर्स की शिकायत पर सीधी पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले सहकर्मी स्टोर कीपर धनुष धारी मौर्य के खिलाफ छेड़छाड़ की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


संबंधित समाचार