भोपाल : मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश किया। यह बजट 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ का रहा। जिसमे सरकार ने वैसे तो महिला, किसान, नौजवान और गरीब पर फोकस किया है। तो वहीं लाडली बहना योजना के लिए सरकार ने 18 हजार 679 करोड़ का प्रावधान किया है। पिछले साल की तुलना में इस साल बजट में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि पिछले साल सरकार ने 3.5 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। तो चलिए सिंगल क्लिक में जानते है। मोहन सरकार के इस बजट में आम जनता के लिए क्या रहा खास ....
✅ लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से जोड़ेंगे।
✅ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना का लाभ।
✅ आगामी 5 वर्षों में उद्योगों को ₹30,000 करोड़ के इंसेंटिव।
✅ खाद्यान्न योजना के लिए ₹7,132 करोड़ का प्रावधान।
✅ श्रम विभाग के लिए ₹1,808 करोड़ का प्रावधान।
✅ आकांक्षा योजना के लिए ₹20.52 करोड़ का प्रावधान।
जनजातीय वर्ग के लिए प्रमुख योजनाएं
✅ 23,000 प्राथमिक स्कूल, 6,800 माध्यमिक स्कूल, 1,100 हाई स्कूल।
✅ 900 उच्चतर माध्यमिक स्कूल, 1,078 आश्रम, 1032 सीनियर छात्रावास।
✅ कुपोषण मुक्ति आहार अनुदान – 2.20 लाख महिलाओं को ₹1,500।
अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण
✅ अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के लिए ₹25 करोड़।
✅ पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए ₹1,086 करोड़।
✅ गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए विशेष बीमा योजना।
रोजगार व औद्योगिक विकास
✅ प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र – 3 लाख से अधिक नौकरियां।
✅ प्रसूति, विवाह और अंत्येष्टि सहायता के लिए ₹3,917 करोड़।
✅ विशेष पिछड़ी जातियों के लिए 53,000 से अधिक आवास, 22 नए छात्रावास।
विकास के दीर्घकालिक लक्ष्य
✅ वर्ष 2047 तक सकल घरेलू उत्पाद ₹250 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य।
✅ वार्षिक आय ₹22.33 लाख तक बढ़ाने की योजना।
✅ 2024 की तुलना में बजट में 15% वृद्धि।
✅ सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर देश में सबसे अधिक – 22 वर्षों में 17 गुना वृद्धि।