होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MLAs became ministers:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 7 विधायक बने मंत्री

MLAs became ministers:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 7 विधायक बने मंत्री

MLAs became ministers:  हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजधानी शिमला में स्थित राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई. 

मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों को शामिल किया गया है:
1. डॉ धनी राम शांडिल
2. चंदर कुमार
3. हर्षवर्धन चौहान
4. जगत सिंह नेगी
5. रोहित ठाकुर
6. अनिरुद्ध सिंह
7. विक्रमादित्य सिंह

READ MORE: केंद्र सरकार के तरफ से मुफ्त राशन और आवास के बाद अब फ्री में डिश TV भी देगी, इन्हें मिलेगा सेवा का लाभ

मंत्रिमंडल गठन होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्हू ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया है. मुख्य संसदीय सचिव  बनने वालों में दून विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने राम कुमार, अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए संजय अवस्थी, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने आशीष बुटेल, आशीष बुटेल के अलावा कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से सुंदर सिंह ठाकुर, मोहनलाल ब्राक्टा, किशोरी लाल के नाम शामिल हैं।

READ MORE: वरिष्ठ भाजपा नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष की उम्र में निधन


latest news Videos यहां देखें:  

 


संबंधित समाचार