होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मैराथन बैठक में विधायक ने ली प्राचार्यों की क्लास, गुणवत्ता में कमी पर जताई नाराजगी कार्यवाई के दिए निर्देश

मैराथन बैठक में विधायक ने ली प्राचार्यों की क्लास, गुणवत्ता में कमी पर जताई नाराजगी कार्यवाई के दिए निर्देश

लोकेशन  -  अभनपुर
रिपोर्टर  -   सोमा शर्मा


अभनपुर। अभनपुर विधायक इंद्र साहू ने शनिवार को प्राचार्यों की क्लास ली। लगभग 5 घंटे चले मैराथन बैठक में विधायक साहू ने  अभनपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली शालाओं में मौजूद व्याप्त समस्याओं को जाना।जिसके बाद विधायक साहू ने प्रत्येक प्राचार्य का परिचय प्राप्त करते हुए आने वाले वर्ष से परीक्षा परिणाम 90प्रतिशत आने पर जोर दिया शिक्षा में गुणवत्ता सुधार हेतु कड़े निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में व्याप्त समस्याओं की जानकारी लेते हुए उन्हें जल्द ही दूर करने का आश्वासन भी दिया हैं।

गुणवत्ता में नहीं हो पा रहा सुधार :

इसके अलावा भवन विहिन स्कूलों में जल्द ही भवन निर्माण कराने की बात भी कही हैं। विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि राज्य शासन के द्वारा कुल बजट का 17.2 प्रतिशत यानी  21हजार करोड रुपए शिक्षा विभाग को बजट में दिया जाता हैं। उसके बावजूद भी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा है, इसलिए सभी प्राचार्य की बैठक लेकर गुणवत्ता सुधार हेतु उन्हें निर्देशित किया गया है। आने वाले समय में यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं होगा, तो जिम्मेदारी तय की जायेगी व उनके खिलाफ कार्यवाई भी की जाएगी।
 

 


संबंधित समाचार