होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दीपक बैज के तंज का विधायक भूलन मरावी ने दिया ये जवाब, कहा आदिवासियों को कांग्रेस तोड़ना चाहती है 

दीपक बैज के तंज का विधायक भूलन मरावी ने दिया ये जवाब, कहा आदिवासियों को कांग्रेस तोड़ना चाहती है 

रिपोर्टर - नौशाद अहमद
सूरजपुर।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सवाल पर विधायक भूलन सिंह मारवी ने जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह से भाजपा पर तंज मारते हुए कहा कि भाजपा आदिवासी विरोधी है। जिस प्रकार से रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह को अपना समर्थन नही दिया जिससे वह निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार है। 

जीतने वाले प्रत्याशी को दिया समर्थन 

मुख्यमंत्री की दावेदारी करने के बाद रेणुका सिंह को छत्तीसगढ़ के मैदान दूर करने की कही बात इसलिए लड़की को समर्थन नही दिया इसके जवाब में प्रेमनगर के विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि ऐसी कुछ बात नही है वहाँ की जनता की जो मांग थी, जो जितने वाले प्रत्याशी थे भाजपा ने उसे समर्थन दिया है। कोई विरोधाभासी बात नहीं है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आदिवासियों के लिए बहुत सारे काम हुए हैं। बहुत सारे योजना बना है और सारे आदिवासी भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। कांग्रेस के पास कुछ काम नहीं है इसलिए इस तरह का बयान दे रहे है। वह आदिवासी को तोड़ना चाहते हैं पर सभी आदिवासी  एक है और भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इनके कहने से कुछ नहीं होगा।

भूलन सिंह मारवी, विधायक प्रेमनगर


संबंधित समाचार