होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Politics : मोहन सरकार की मंत्री कृष्णा गौर का बड़ा कद, मिली नई जिम्मेदारी

MP Politics : मोहन सरकार की मंत्री कृष्णा गौर का बड़ा कद, मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा गौर का पार्टी में कद बढ़ गया है। बीजेपी ने मंत्री गौर को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण की अनुशंसा पर भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के सभी प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। 

नियुक्तियों की इसी कड़ी में भाजपा ने मंत्री एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया। तो वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम को सह प्रभारी बनाया गया। दोनों की नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री संजय गुर्जर द्वारा की गई। आपको बता दें कि भाजपा सदस्यता अभियान 2 सितंबर से पूरे देश में प्रारंभ होगा। 

हमने राम मंदिर बनाया...

बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने हिंदी भवन में कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को हर मतदाता को सदस्य बनाने का संकल्प लेकर मैदान में उतरना है। सदस्य बनाने से पहले उन्हें बताना है कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर मारा। 

शक्तिशाली होना जरूरी 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में प्राणप्रण से जुटकर अधिक से अधिक सदस्य बनाना है, क्योंकि देश को ताकतवार बनाने के लिए यह अत्यंत जरूरी है कि भाजपा की शक्ति बढ़ाई जाए। इसलिए अपने परिवार के सदस्यों को भाजपा से जोड़ें, बूथ स्तर पर जो मतदाता पार्टी के सदस्य नहीं बने हैं, उन्हें भी पार्टी से जोड़ें। 

बनेंगे डेढ़ करोड़ सदस्य 

सदस्यता अभियान के प्रभारी सबनानी ने कहा कि हमारे नेतृत्व ने तय किया है कि मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाएंगे। इसके लिए हमें बूथ स्तर तक पहुंचना होगा। अगर हमने प्रत्येक बूथ पर हमने 251 सदस्य बना लिए, तो प्रदेश के सारे बूथ मिलाकर हम अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। सबनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सदस्यता लेने के उपरांत प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू होगा, जो पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक चलेगा। 


संबंधित समाचार