होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : बड़ी चेतावनी, 30 सितंबर तक भयंकर बारिश, अबतक 640 की मौत

MP Weather Update : बड़ी चेतावनी, 30 सितंबर तक भयंकर बारिश, अबतक 640 की मौत

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में इस बार मानसून ने काफी कहर परवाया। प्रदेश में हुई भारी बरिश मौन की बनकर आई। भारी बारिश के चलते प्रदेश में अबतक 640 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। जिनके शव बरामद किए जा चुके है। कुछ  पानी में बहने से तो कुछ बीमार होने से तो कुछ आकाशीय बिजली के कहर से मौत की नींद सो गए। 

प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी। लोगों के घरों में तक पानी भर गया। जिसके चलते ग्रहस्थी का सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। पूरे प्रदेश में बचान अभियान के तहत बीते 12 सितंबर को 14 लोगों के शव बरामद किए। और अब मौसम विभाग ने मानसून के जाते जाते बड़ी चेतावनी दी है। 

30 सितंबर तक भयंकर बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 30 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। प्रदेश में एक फिर मानसून महरवान हो सकता है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद से लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में नए सिस्टम बनने और भारी बारिश की संभावना अब डराने लगी है। 

15 फीसदी ज्यादा बारिश, 31 बांध खुले

प्रदेश में 1 जून से 17 सितंबर तक 1040.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस बार 15% से अधिक बारिश हुई है। सबसे कम बारिश रीवा जिले में हुई है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते राज्य के 54 बांधें में से 31 बांधों के गेट खोलने पड़े। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टिया निरस्त कर दी है। 


संबंधित समाचार