होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Meghalaya Assembly Election : मेघालय और नगालैंड में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान, 2 मार्च को आएगा परिणाम

Meghalaya Assembly Election : मेघालय और नगालैंड में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान, 2 मार्च को आएगा परिणाम

Meghalaya Assembly Election :   सुबह 7 बजे से मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मेघालय की 60 और नगालैंड में 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। नगालैंड में 60 सीटें हैं, लेकिन एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद 59 सीटों पर ही वोटिंग होगी।

READ MOTRE : 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, पुलिस और ग्रामीणों के मदद से नैंसी को बाहर निकालने की कोशिश जारी

यहां भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। इस समय दोनों ही राज्यों में भाजपा की गठबंधन की सरकार है। मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन इस बार दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा गठबंधन की सरकार है। इस बार भी दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ रही हैं। नगालैंड के 16 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर सोमवार को मतदान हो रहे हैं।

READ MORE : मनीष सिसोदिया से CBI की पूछताछ के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगाए 'मोदी मर गया' के नारे

10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कैंडिडेट खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद भाजपा कैंडिडेट कजेतो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। मेघालय के 12 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में मतदान हो रहे हैं। इसके लिए 3419 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां NPP 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस और बीजेपी ने 60-60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा TMC के 56 कैंडिडेट भी चुनाव लड़ रहे हैं। मेघालय के 12 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में मतदान हो रहे हैं। इसके लिए 3419 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां NPP 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस और बीजेपी ने 60-60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा TMC के 56 कैंडिडेट भी चुनाव लड़ रहे हैं।

watch latest News Video: 

 


संबंधित समाचार