होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

jabalpur news: रक्षा मंत्रालय की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, मची अफरा तफरी, 13 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

jabalpur news: रक्षा मंत्रालय की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, मची अफरा तफरी, 13 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

जबलपुर :मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रक्षा मंत्रालय की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट होने की वजह से 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए वही 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया। इसके साथ ही धमाके में 2 कर्मचारियों की मौत होने की खबर भी सामने आ रही है। लेकिन इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

प्राइवेट अस्पताल के बर्न यूनिट में चल रहा घायलों का इलाज 

बताया जा रहा है कि एफ 6 सेक्शन के एरियल बम में धमाका हुआ। हादसा इतना भयानक था कि बिल्डिंग भी धराशायी हो गई। जिसकी वजह से मलबे के नीचे कई लोग दब गए। जिन्हे पुलिस और प्रशासन के लोगों द्वारा बाहर निकाला गया। फ़िलहाल घायलों का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल के बर्न यूनिट में चल रहा है। धमाका कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. फैक्ट्री प्रबंधन कुछ भी बताने को अभी तैयार नहीं है। 

सुबह 10:30 की बताई घटना 

यह पूरी घटना सुबह 10:30 की बताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रहे है। बता दें कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ।  इस फैक्ट्री में सेना के उपयोग में आने वाले कई हथियार बनाए जाते हैं. यहीं पर लड़ाकू विमान और युद्ध टैंकों के लिए बम बनाए जाते हैं. इन बमों को बनाने के लिए खाली सेल के अंदर बारूद भरनी होती है और इस बारूद में जरा से घर्षण में ही आग लग जाती है, जो धमाके का कारण बनता है। 


संबंधित समाचार